फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली कुत्तों का कहर, मासूम को नोंचकर मारा

Fri, 11 Apr 2014 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में आगरा के कुबेरपुर में परिवार के साथ खेत पर गए पांच वर्षीय मासूम को जंगली कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला। जब तक परिवारीजन मौके पर पहुंचे मासूम को कुत्तों ने लहूलुहान कर दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर एत्मादपुर पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


कुबेरपुर के किसान संजय धाकरे गुरुवार की दोपहर अपने परिवार के साथ गेहूं की फसल कटवा रहे थे। दोपहर तकरीबन तीन बजे उनका पांच वर्षीय पुत्र अंशुल और दस वर्षीय बेटा आशू खेत के पास ही लगे ट्यूबवेल पर पानी पीने के लिए गए। वहां पहुंचने पर दोनों भाइयों को चार जंगली कुत्तों ने घेर लिया और हमला बोल दिया। इस दौरान आशू जान बचाकर भागा।

उसने कुछ दूरी पर काम कर रहे परिवारीजनों को शोर मचाकर बुलाया। परिवारीजन अंशुल को बचाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर कुत्ते भाग निकले। अंशुल को कुत्तों ने गले और पेट पर नोंच डाला था। परिवारीजन उसे डाक्टर के पास लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत पर गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पागल सांड ने ली वृद्ध की जान

आगरा के कुर्राचित्तरपुर इलाके में पागल सांड़ ने दो दिन से लोगों को आतंकित कर रखा है। बुधवार की रात सांड़ ने हरजूपुरा में खेत की रखवाली कर रहे सौदान सिंह (75) पर हमला बोल दिया। उन्हें सींगों से उठाकर पटक दिया। सुबह ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो उनकी लाश पड़ी मिली। ग्रामीणों ने बताया कि रात में सांड को खेतों की ओर जाते हुए देखा गया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि सांड़ ने गांव के सोमवीर के पांच वर्षीय पुत्र कृष्णा को भी उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा राकेश और एक अन्य बच्चे को घायल कर दिया।

गुरुवार की दोपहर को सांड़ कुर्राचित्तरपुर पहुंच गया। सांड़ के आतंक की सूचना पर तहसीलदार फतेहाबाद पुलिस के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बाद में ग्रामीणों ने सांड़ को बेहोशी का इंजेक्शन देकर शांत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें