फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में बसे भारतीयों का इस दिवाली ‘सतरंगी अंदाज’

Sun, 30 Oct 2016 09:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विदेश में परिवार के साथ दिवाली मनाते कानपुर के सुशील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में बसे भारतीय मूल के अप्रवासी भारतीयों (एनआरआई) ने धूमधाम से ‘सतरंगी अंदाज’ में दिवाली मनाई। उन्होंने घरों को सजाया। रंग-रोगन कराके लाइटिंग के विशेष इंतजाम किए। 
विज्ञापन

 अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रहने वाले कानपुर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर आलोक गुप्ता का कहना है कि वाशिंगटन डीसी में 60 भारतीय परिवार रहते हैं। सबने मिलकर दिवाली मनाई। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। पत्नी और बेटी ने डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पूरा परिवार 10 साल से दिवाली मना रहा है। आलोक ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई आरके मिशन स्कूल से पूरी की है।
यूएसए में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कानपुर के सुशील गुप्ता ने शनिवार रात दिवाली मनाई। वह अमेरिका के कैलफोर्निया स्टेट के फ्रेमांट सिटी में रहते हैं। आरके मिशन स्कूल चंद्र नगर, कानपुर से पढ़कर अमेरिका पहुंचने वाले सुशील गुप्ता ने कहा कि भारत में 2002 से दिवाली नहीं मनाई है। भारतीय दिवाली को मिस करते हैं। अमेरिका में दिवाली मनाते हैं लेकिन वह आनंद नहीं आता है। इस बार कुछ पारिवारिक सदस्य अमेरिका आए थे जिनके साथ दिवाली मनाई।
विज्ञापन

इंग्लैंड (लंदन) में रहने वाले कानपुर, लाल बंगला के विनय गुलाटी ने भी धूमधाम से त्योहार मनाया। वह एक्सेंचर कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पत्नी और बेटी के साथ इंग्लैंड में रहने वाले विनय गुलाटी का कहना है कि दिवाली के बहाने भारतीय एकत्रित हुए। एक दूसरे के सुख-दुख बांटे। दिवाली पर हर भारतीयों ने अपने-अपने घरों को खासतौर पर सजाया है। लाइटिंग के विशेष इंतजाम हैं। हर घर पर झालर लटके हैं। विनय ने बीटेक की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें