फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के बाद बवाल, कई पुलिसकर्मी घायल

Wed, 06 Aug 2014 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपीगंज, कौलापुर (भदोही)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में भदोही के जखांव में हनुमान मंदिर परिसर में रामायण के आयोजन के समय को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भून दिया। सीएचसी गोपीगंज से इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय में उसकी मौत हो गई। गांववालों ने थानीपुर के प्रधान और एक सपा कार्यकर्ता पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रधान के भाई की गोपीगंज स्थित डिस्पेंसरी पर खड़ी बाइक में आग लगा दी। दो बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


प्रधान के स्कूल के दो कक्षों में आग लगा दी और ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग जाम कर दिया। यहां पुलिस जब शव लेकर पहुंची तो ग्रामीण और उग्र हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने जाम हटवाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान जंगीगंज चौकी इंचार्ज आनंद त्रिपाठी समेत 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस की कई जीपें क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने के बाद जिले के आला अफसर फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात 11 बजे गांववालों को समझा-बुझाकर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

दो गुटों में विवाद में हुई हत्या

जखांव स्थित हनुमान मंदिर पर बुढ़वा मंगल को लेकर मेला लगा है। यहां रामायण के समय को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इसी को लेकर दोपहर बाद ढाई बजे एक गुट के लोगों ने सतीश मौर्य (36) पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। सतीश घायल होकर तड़पने लगा। उसे आनन-फानन में सीएचसी गोपीगंज ले जाया गया। वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया, लेकिन जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। खबर लगते ही परिवार वाले पहुंच गए।

परिवार वालों ने एक सपाई और थानीपुर के ग्राम प्रधान श्यामलाल यादव पर आरोप लगाते हुए ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग जाम कर दिया। फिर बड़ी संख्या में लोग प्रधान के भाई की गोपीगंज के फूलबाग स्थित डिस्पेंसरी पहुंचे और वहां एक बाइक में आग लगा दी। दो बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। यहां पांच-छह राउंड हवाई फायरिंग की भी सूचना है।

उधर, शाम करीब छह बजे पुलिस शव लेकर घटनास्थल पर पहुंची तो ग्रामीण और आक्रोशित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थानीपुर के पास चक्का जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसपी सुभाष चंद्र दूबे, एएसपी लल्लन प्रसाद यादव, सीओ ज्ञानपुर जितेंद्र दूबे, एसडीएम ज्ञानपुर राजेंद्र कुमार, पुलिस और पीएसी फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों और पुलिस के बीच गुरिल्ला वार

पुलिस के आला अधिकारियों ने गांव वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इस बीच गांव वालों की तरफ से पथराव हो गया, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों और पुलिस में गुरिल्ला युद्ध जैसा होने लगा।

इस बीच आरोपी छात्रनेता के माध्यमिक विद्यालय के दो कक्षों को ग्रामीणों ने शाम सात बजे आग के हवाले कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब ग्रामीण वहां से भागे। उधर, सड़क जाम कर रहे ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

इसके अलावा मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग भी कर रहे थे। देर रात सतीश मौर्य के पिता मन्नीलाल मौर्य की तहरीर पर तीन लोगों पर हत्या का नामजद  मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इस मामले में दोषी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें