फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मनचले सताएं तो डायल करें ये नंबर

Sun, 16 Jun 2013 12:51 AM IST
गाजियाबाद/रानू पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में महिला यात्रियों का सफर सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे लगातार कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


जीआरपी ने लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम नंबर समेत कई मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जो यात्रियों को आपात स्थिति में मददगार साबित होंगे।

एसपी रेलवे आरके भारद्वाज के मुताबिक मुख्य रूप से महिलाओं से होने वाली छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।

इससे पहले महिलाओं को निर्भया कार्ड जारी किया गया था। इसके पीछे पुलिस अफसरों के वीआईपी नंबर दर्ज हैं, जिन पर मुश्किल हालात में कोई भी महिला फोन कर सकती है।

जीआरपी के लिए महिलाओं की सुरक्षा हमेशा से ही चुनौती रही है। ट्रेनों में आए दिन छेड़छाड़, छींटाकशी और महिला कोच में पुरुष यात्रियों के चढ़ जाने पर कई समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन


अब यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसमें कई लैंड लाइन और मोबाइल नंबर हैं। किसी महिला यात्री को कोई परेशानी हो तो वह नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकती है।

इसके अलावा यदि जीआरपी पुलिस स्टेशन में भी सुनवाई नहीं होती है तो शिकायतकर्ता हेल्पलाइन के जरिये वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर सकती है।

ताकि हो बेखौफ यात्रा
एसपी रेलवे आरके भारद्वाज का कहना है कि हेल्पलाइन से महिला यात्री बेखौफ सफर करेंगी। विभाग का उद्देश्य है कि हर सूरत में अपराध रुकें। लैंडलाइन नंबर जीआरपी हेडक्वार्टर के हैं। शिकायत होने पर  तत्काल कार्रवाई होती है।
विज्ञापन


निर्भया कार्ड भी उपयोगी
महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया कार्ड भी जीआरपी ने जारी कर रखा है। जीआरपी पुलिस स्टेशन गाजियाबाद से मिली जानकारी के मुताबिक हर रोज दो से तीन शिकायतें आती हैं जिनका निस्तारण कर दिया जाता है। ट्रेनों में पुलिस की गश्त होती है। इससे भी असामाजिक तत्व घबराते हैं।

जीआरपी हेडक्वार्टर की हेल्प लाइन
0522-2288103
0522-2288104
0522-2288105
0522-2287241
09794866946, 099190099190, 09454402544
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें