फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठ पूजा में आए युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 16 Nov 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के डुमरिया लाला मोड़ के पास रविवार की शाम को बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाक पीछे बैठी 17 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी 22 वर्षीय मनीष विश्वकर्मा पुत्र मंजू विश्वकर्मा छठ पर्व पर खुखुंदू क्षेत्र के सोन्हुला गांव में रिश्तेदारी में आया था। रविवार की देर शाम वह सोन्हुला गांव निवासी शीतल विश्वकर्मा पुत्री रिंकेश विश्वकर्मा को बाइक से लेकर खुखुंदू की तरफ आ रहा था। देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर सरया चौराहे के पास सड़क पार करते समय सलेमपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक सवार मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी शीतल विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस ने एंबुलेंस से किशोरी को मेडिकल कॉलेज और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत हुई है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि घायल किशोरी का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर वाहन की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें