फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठ घाट पर होर्डिंग लगाने पर दो नेताओं में नोकझोंक

Mon, 16 Nov 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय नगर पंचायत के निमियहवा पोखरी स्थित छठ घाट पर रविवार को होर्डिंग लगाने को लेकर दो नेताओं में नोकझोंक हो गई। दोनों के समर्थकों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची दरोगा अंतिमा मौर्या ने पुलिसकर्मियों के साथ दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

निमियहवा पोखरी पर छठ पर्व के दौरान भारी भीड़ जुटती है। इसे देखते हुए राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि अपने बैनर-होर्डिंग लगवाते हैं। रविवार दोपहर एक भाजपा नेता 10-12 समर्थकों के साथ होर्डिंग लगाने पहुंचे तो वहां पहले से होर्डिंग लगा चुके दूसरे नेता ने विरोध कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। सूचना पर एसओ अश्वनी प्रधान ने दरोगा अंतिमा मौर्या को पुलिसकर्मियों के साथ भेजा। दरोगा अंतिमा मौर्या ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर विवाद समाप्त कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें