फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक पर कुल्हाड़ी से वार, घायल

Wed, 16 Sep 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। दोघड़ा गांव में पानी निकासी के लिए सीमेंटेड सरकारी पाइप लगवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि सफाईकर्मी ने पड़ोसी युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सफाईकर्मी पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दोघड़ा गांव निवासी पंकज राजभर (25) पानी निकासी के लिए सीमेंटेड सरकारी पाइप लगवाने की बात कह रहा था। इसी दौरान पड़ोसी सफाईकर्मी इसका विरोध करने लगा। इसी बीच दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि सफाईकर्मी ने कुल्हाड़ी से पंकज पर वार कर दिया। वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सफाईकर्मी जितेंद्र राजभर परप्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि सफाईकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें