फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिनों से लापता युवक बिहार सीमा से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिनों से लापता युवक बिहार सीमा से मिला
विज्ञापन

गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग के खरोह चौराहे से 20 दिनों से लापता युवक को पुलिस ने बुधवार देर रात बिहार सीमा के पास से ढूंढ निकाला। युवक का उपचार पुलिस की देखरेख में परिजन करा रहे हैं।
भटौली बुजुर्ग के खरोह चौराहा निवासी प्रमोद साहनी के 24 वर्ष पुत्र श्रीनिवास साहनी तीन दिसंबर की शाम को एक मित्र से मिलने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन अपने रिश्तेदारों सहित हर संभावित जगहों पर युवक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। घटना के पांच दिन बाद स्थानीय थाने में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि युवक बिहार बार्डर पर मौजूद है। पुलिस टीम युवक के परिजनों के साथ देर रात बरियारपुर थाना क्षेत्र के बिहार सीमा स्थित एक गांव पहुंची, जहां युवक मिल गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि युवक किस तरह बिहार सीमा पर पहुंचा, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें