फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क किनारे बेसुध मिले युवक की मौत

Thu, 19 Nov 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। रामपुर दुल्लह गांव के पास बुधवार देर शाम सड़क किनारे बेसुध पड़े मिले युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जंगल बेलवा गांव निवासी सिंटू गुप्ता (35) श्मशान घाट के पास मुख्य मार्ग पर गिरे पड़े थे। रास्ते से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें देखकर एंबुलेंस बुलाई और पिपरा दौलाकदम सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें