बरियारपुर। पसंरही मोड़ के पास बृहस्पतिवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव निवासी तुफैल (19) सोनूघाट स्थित एक मुर्गा की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार की रात वह बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुआनी चौराहे से दुकान के लिए मुर्गा लेकर बाइक से जा रहा था। पसंरही मोड़ के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल का मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।