फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निर्माणाधीन नाले की दीवार को जेसीबी से ढहवाया

Fri, 19 Jun 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जला रोड पर बन रहे नाले की दीवार जेसीबी से तोड़ी गई
विज्ञापन
देवरिया। शहर के भुजौली कॉलोनी से रजला जाने वाली सड़क किनारे बन रहे नाले के निर्माण में गुणवत्ता की कमी के चलते नगर पालिका प्रशासन ने निर्माणाधीन नाले का एक हिस्सा ढहवा दिया। नाला में निर्माण में स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई की है। ठेकेदार को पुन निर्माण के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भुजौली काॅलोनी से रजला रोड पर नाले का निर्माण करवा रहा है। इस पर रजला की तरफ एक सड़क की क्राॅसिंग है। यहां पर नाले की दीवार की मोटाई मानक के अनुरूप नहीं थी। इससे भविष्य में वाहनों के गुजरने पर नाले के टूटने का खतरा था। इस मामले में नगर पालिका प्रशासन ने ठेकेदार को क्रासिंग की जगह पर नाले के दीवार की थिकनेस बढ़ाने को कहा था। पर ठेकेदार ने बात अनसुनी कर दिया।
इस पर अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर क्रासिंग की जगह पर निर्माणाधीन नाले की दीवार को जेसीबी तोड़वा दिए। साथ ही नए सिरे से निर्माण कराने को कहा।
विज्ञापन

नगर पालिका की जेई पूजा शुक्ला ने बताया कि ठेकेदार को क्राॅसिंग पर दीवार की मोटाई बढ़ाने को कहा गया था, पर उसने बात नहीं मानी। इस पर निर्माणाधीन नाले की दीवार को तोड़वा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें