रुद्रपुर। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह बलोरो और ऑटो की टक्कर में रुद्रपुर क्षेत्र के डहरौली गांव निवासी युवक की मौत हो गई। वह पत्नी के साथ मार्कंडेय धाम दर्शन करने जा रहे थे। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। डहरौली गांव निवासी मंजुलमणि के पुत्र विकास मणि त्रिपाठी (42) पत्नी मीना देवी के साथ मार्कंडेय धाम दर्शन करने निकले थे। ट्रेन से औड़िहार स्टेशन उतरने के बाद दोनों ऑटो से मंदिर जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे गाजीपुर-
वाराणसी मार्ग पर सामने से आ रही बलोरो से ऑटो की टक्कर हो गई। ऑटो पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद उन्हें से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विकास बिजली निगम में मीटर रीडर के पद पर संविदा पर कार्यरत थे। उनकी शादी चार साल पहले हुई थी। संवाद