फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार्य बहिष्कार से ठप रहा न्यायिक कार्य

Fri, 09 Oct 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के समर्थन में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार से न्यायिक कार्य ठप रहा। तहसील परिसर में बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम प्रवीण कुमार को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले के न्यायिक अधिकारियों के मनमाने रवैये से वकीलों और वादकारियों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के चलते तहसील में न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, लक्ष्मी दीक्षित, उदयराज चौरसिया, अंबिकेश सिंह समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें