फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 16 Nov 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। बभनी और सिरिसिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से रविवार को बरवा उपाध्याय निवासी विनोद यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची खुखुंदू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुखुंदू क्षेत्र के बरवां उपाध्याय निवासी फागू का 35 वर्षीय बेटा विनोद यादव मंदबुद्धि का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि रविवार भोर में विनोद बिस्तर से उठकर कहीं निकल गया।
सुबह होने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उधर, विनोद के नहीं मिलने पर घरवाले उसे अभी ढूंढ ही रहे थे तभी बभनी-सिरिसिया गांव के समीप रेलवे लाइन किनारे एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली।
ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच बरवां उपाध्याय गांव निवासी करन और उसकी भांजी पूजा कुमारी ने विनोद यादव के रूप में पहचान की। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक मंदबुद्धि था। मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें