फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोनहुला-रामनगर से आनंदनगर तक सफर होगा आसान

Sun, 16 Nov 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
फ़ोटो कैप्शन- सोनहुला रामनगर- आनन्दनगर मार्ग
विज्ञापन
तरकुलवा। जल्द ही सोनहुला रामनगर से बरवा सेमरा, द्वारिका, वृंदावन, मुसहरी होते हुए आनंदनगर चौराहे तक सड़क चौड़ी होगी। इस सड़क को बाईपास बनाकर हेतिमपुर-पुरवा (देवरिया) मार्ग को जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। अभी इस सड़क की चौड़ाई 3.5 मीटर है लेकिन इसके टू-लेन होने के बाद यह 7.5 मीटर चौड़ी हो जाएगी।
इसके बाद सड़क के दोनों तरफ 1.5 से 2.0 मीटर चौड़ा फुटपाथ बनेगा। इसके निर्माण में करीब 31 लाख रुपये खर्च होने की उम्मीद है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

देवरिया-कसया राजमार्ग पर जिला मुख्यालय से 24वें किमी पर स्थित सोनहुला रामनगर चौराहे से मुसहरी, बरवा मीर छापर, आनंद नगर होते हुए देसही देवरिया ब्लॉक में हेतिमपुर-पुरवा (देवरिया) बाईपास मार्ग को ग्रामीण इलाकों के रास्ते सीधे जोड़ने वाला सोनहुला रामनगर-आनंदनगर मार्ग की लंबाई 8.1 किमी है। इस सड़क पर कई छोटे-बड़े चौराहे, स्कूल-कॉलेज और व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं।
सोनहुला रामनगर से देसही देवरिया के बीच कई गन्ना तौल क्रय केंद्र स्थित हैं, जिस कारण इस मार्ग पर ट्रक और ट्राला जैसे भारी वाहनों का आवागमन होता है। सड़क सकरा होने के कारण भारी वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी होती है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इसे टू लेन में परिवर्तित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। लंबे समय से संकरी सड़क के कारण जाम की समस्या और व्यापारिक क्षेत्र में बाधित आवागमन को देखते हुए इसे टू लेन बनाने का कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों ने इस प्रस्ताव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन से शीघ्र स्वीकृति की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें