फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नौतन हथियागढ़ नदी में उतराया मिला युवक का शव

Sun, 02 Jun 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के कहने पर शव निकालने नदी में उतरे युवक की बाल- बाल बची जान
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। नौतन हथियागढ़ गांव के पास छोटी गंडक नदी में शनिवार को लोगों ने एक युवक का शव उतराया देखकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की। लेकिन, पहचान नहीं हो सकी।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव स्थित छोटी गंडक नदी में शनिवार की दोपहर लोगों ने एक युवक का शव उतराया देखकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान कराने की कोशिश की गई। लेकिन, शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक काले रंग की टीशर्ट और काले रंग का ही लोवर पहना था। उसकी पीठ पर चाकू जैसा जख्म प्रतीत हो रहा था। उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव सड़ चुका है। करीब पांच दिन पहले का हो सकता है।
विज्ञापन


एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि नौतन हथियागढ़ छोटी गंडक नदी से एक युवक का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पंचनामा कराकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




पुलिस की लापरवाही से चली जाती एक युवक की जान

नौतन हथियागढ़ नदी में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव से उठ रही दुर्गंध के कारण अपने को किनारे कर लिया। स्थानीय एक युवक को शव बाहर निकालने के लिए तैयार कर नदी में उतार दिया। शव निकालने के लिए नदी में उतरे युवक का पैर कहीं फंस गया। इससे वह डूबने लगा। यह देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ युवकों ने छलांग लगाकर डूब रहे युवक की किसी तरह जान बचाई। लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल खड़ा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें