फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सक्रिय रही बुलावा टीम

Sun, 02 Jun 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव में तपती धूप में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में बुलावा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम सुबह लेकर शाम तक वोटरों को बूथ तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती रही।
पिछले चुनाव में कम मतदान वाले बूथों पर वोट का प्रतिशत बढ़ाने के लिए शिक्षामित्र, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और पंचायत सहायकों को मिलाकर बुलावा टीम का गठन किया गया था। शनिवार की सुबह टीम के लोग वोटरों को घरों से निकाल बूथों तक पहुंचने की अपील करने में जुट गए। क्षेत्र के बूथों पर महिलाओं की भीड़ सुबह ही लग गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के धर्मपुर कछार, नरायनपुर, तारासारा, माझा नरायन, रमपुरवा, जमिरा, विशुनपुर बगही, भिरवा, बैदा कोड़र, करनपुरा, जगत माझा, नकईल, डाला, रामचक, पिड़रा आदि गांवों में बुलावा टीम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने को वोटरों को प्रेरित किया।


ईवीएम की फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल, सपा नेता हिरासत में
रुद्रपुर। शनिवार की सुबह कृतपुरा बूथ पर मतदान के दौरान एक सपा नेता ने फेसबुक पर प्रत्याशी को मतदान करने के दौरान का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी किसी ने शिकायत निर्वाचन कार्यालय में की।
विज्ञापन

बूथ के अंदर मोबाइल ले जाकर फोटो वायरल किए जाने की सूचना पर प्रशासन की टीम तत्काल कृतपुरा बूथ पर पहुंची। आरोपी सपा नेता ब्रजेश कुमार बूथ एजेंट बनकर खड़ा था। तत्काल पुलिस ने सपा नेता को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से बूथ के अंदर मना होने के बावजूद भी मोबाइल ले जाकर फोटो खींचने के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं, एक व्हाट्सएप ग्रुप में भी एक प्रत्याशी को वोट देने के बाद ईवीएम का फोटो वायरल हो रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें