पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के अगया गांव के पास पुरानी रंजिश में एक युवक पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों पर जान से मारने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पैकौली टोला बगही गांव निवासी रामकुमार बिंद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर अगया गांव के धनंजय राजभर, मृत्युंजय राजभर, सूरज राजभर और मुरली मनोहर राजभर ने उनके बेटे प्रेम कुमार बिंद को रास्ते में घेरकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लात घूसों और मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी।
इस संबंध में सुरौली एसओ अविनाश कुमार मौर्या ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद