गौरी बाजार। देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मझला नाला के पास शनिवार की देर रात चौरीचौरा से बाइक से घर जा रहे बखरा निवासी दीपक विश्वकर्मा को रोककर तीन युवकों ने मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया। पुलिस ने लूट के सामान के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बखरा निवासी दीपक विश्वकर्मा शनिवार की रात चौरीचौरा से दवा लेकर घर जा रहे थे। मझना नाला के पास तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। एप्पल का मोबाइल सहित अन्य सामान लूटकर भाग गए। पीछे से आ रहे उन्हीं के गांव के तीन युवकों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के पास से मोबाइल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर शेष दो की तलाश की जा रही है। संवाद