फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी के सामान के साथ युवक को दबोचा

Sat, 20 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को रेल संपत्ति की चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

युवक के पास से तकिया, कंबल, चादर, तौलिया और अन्य सामग्री बरामद हुए।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में नूनखार-भटनी रेलवे स्टेशन के बीच चेकिंग के दौरान बी-5 कोच में संदिग्ध अवस्था में बैठे एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राघव कुमार चौधरी, निवासी मकनपुर, थाना चेतिया बरियारपुर, जिला बेगूसराय, बिहार बताया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लखनऊ में पूर्वोत्तर रेलवे के मैकेनिकल विभाग में अप्रेंटिस फिटर के रूप में कार्यरत है और वहीं के स्टोर रूम से यह सामग्री चोरी कर निजी इस्तेमाल के लिए ले जा रहा था। सीआईबी प्रभारी भटनी अरविंद यादव ने बताया कि ट्रेन में रेलवे की संपत्ति चोरी मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें