फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहारों में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर

Sat, 20 Sep 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। डीएम दिव्या मित्तल व अपर एसपी सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए रणनीति तय की गई।
डीएम ने कहा कि जनपद का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के मार्गों का भौतिक सत्यापन कर लें,। यदि मार्ग में किसी प्रकार की समस्या हो तो उसे तत्काल दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन

प्रभारी एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मूर्ति विसर्जन मार्गों की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पर किसी भी कीमत पर नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। तय मानक से अधिक आवाज पर डीजे बजाने वालाें पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दाैरान एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह, एसडीएम रुद्रपुर हरिशंकर लाल, एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमान श्रीवास्तव माैजूद रहे।स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें