देवरिया। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से जीआरपी ने 7.34 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जीआरपी के अनुसार, आरोपी गांजे का धंधा करता है।
जीआरपी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि शनिवार को जीआरपी देवरिया की टीम स्टेशन पर जांच कर रही थी। इस दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर माैजूद युवक जीआरपी को देखकर भागने गया। जीआरपी ने उसे पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान लक्ष्मीपुर थाना पीपीगंज, जिला गोरखपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई। इस संबंध में जीआरपी थाने में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद