रुद्रपुर। क्षेत्र के तिवई गांव में एक शख्स की फर्जी आईडी बनाकर उसकी जमीन का बैनामा करा दिया गया है। पीड़ित को जानकारी होने पर उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की। घटना में सोमवार को पुलिस चार लोगों पर फर्जीवाड़ा की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। सुरौली थाना क्षेत्र के तिवई गांव निवासी बिहारी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके गांव के तीन लोगों ने गांव की जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम कराने की साजिश रची।
उन्होंने रामलक्षन के विनोद नाम के शख्स के मतदाता कार्ड में कूट रचना कर फर्जी कार्ड बना लिया। फिर उसी नाम का शख्स खड़ा करके उपनिबंधक कार्यालय में जमीन का बैनामा भी करा लिया।
जमीन रामजी पुत्र कन्हैया के नाम की बेची गई है, जबकि पीड़ित को उसकी जमीन बेचने की जानकारी ही नही है। फर्जीवाड़ा की जानकारी होने पर गांव के लोग हतप्रभ है।
घटना में पुलिस ने आरोपी तिवई के निर्मला देवी पत्नी पारस नाथ यादव, भीमवली यादव, पारस यादव और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले का पता लगाया जाएगा।