फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिलाई सीखने निकली युवती रहस्यमय ढंग से लापता

Sat, 13 Jun 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपनी पुत्री के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। महिला के शिकायती पत्र के अनुसार उसकी पुत्री मई को दोपहर में घर से सिलाई सीखने साइकिल से निकली थी। अपने साथ एक बैग भी लेकर गई थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, वह दोपहर बाद करीब तीन बजे तक घरस नहीं लौटी तो चिंता हुई। इसके बाद परिजन सिलाई प्रशिक्षण केंद्र फोन करके पता किया, पता चला कि युवती उस दिन प्रशिक्षण केंद्र पहुंची ही नहीं थी।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल सका। महिला ने अपने शिकायती पत्र में एक संदिग्ध मोबाइल नंबर का भी जिक्र किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें