देवरिया जिले में लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव के दक्षिण में धान के खेत में हाथ बंधा 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव के चेहरे व पेट पर चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है। वहीं प्राथमिक विद्यालय में मिले उसके बैग व खून के छींटे की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रोज की तरह विद्यालय पहुंचे। उन्होंने देखा कि स्कूल के बरामदे में खून के छींटे हैं। यही पर विद्यालय प्रांगण में खून से सने ईंट हैं। यह देख शिक्षक सहम गए। इसकी सूचना शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा को दी।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को फोन कर दी। उधर खून और बैग मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच विद्यालय से पश्चिम और गांव से दक्षिण धान के खेत में 30 वर्षीय युवक का शव देखा। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान व हाथ बंधा हुआ है। यह देख लोग सहम गए।
इसे भी पढ़ें: चौकीदार ने पत्नी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती