भटनी। भरहेचौरा गांव में 20 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए साइकिल सवार भरहेचौरा गांव निवासी योगेंद्र राजभर (45) की इलाज के दौरान शनिवार को मेडिकल कॉलेज देवरिया में मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार योगेंद्र 20 दिन पहले बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के सामने ही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीओ भाटपाररानी आदित्य कुमार ने बताया कि हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी बाइक सवार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद