फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में युवक की मौत, मची चीख-पुकार

Sun, 16 Feb 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/बरियारपुर। थाना क्षेत्र के लाहिलपार चौराहे से गोरेयाघाट जाने वाले मार्ग पर सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला। मौके पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के बरियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार टोला भरौटा निवासी सुनील यादव (35) पुत्र स्व. रामनरेश यादव बढ़ई का काम कर अपना जीवन यापन करता था। शुक्रवार की रात देवरिया से काम कर घर लौट रहा था। बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार चौराहा के पास गोरेयाघाट रोड पर सुनील की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

वह बाइक सहित रात भर वहीं पड़ा रहा। समय से उपचार नहीं से मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। सुबह सड़क पर टहल रहे लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान सुनील यादव के रूप में की। उधर समय से घर नहीं पहुंचने पर परिजन उन्हें रात भर खोजते रहे, लेकिन कही पता नहीं चला। इसी बीच सुबह में घरवालों को सूचना मिली कि सुनील की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पत्नी रीता देवी, पुत्री खुशबू और पुत्र सूरज का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में एसओ बरियारपुर कंचन राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें