फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में युवक की मौत

Wed, 14 Jan 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। नौतन हथियागढ़ चौराहा पर मंगलवार की शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोग अस्पताल भिजवाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। उधर, मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। महुआडीह थानाक्षेत्र के सहोदरपट्टी गांव के रहने वाले जयराम यादव (40), मंगलवार की शाम को रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ चौराहा पर साइकिल से बाजार करने गए थे।
शाम करीब साढ़े सात बजे के करीब वह बाजार कर घर लौट रहे थे। नौतन हथियागढ़ चौराहा अभी पार कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात चारपहिया वाहन ने साइकिल को ठोकर मार दी। जयराम यादव का सिर फट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोग अभी अस्पताल भिजवाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने शव की पहचान कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसकी सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। उधर, हादसे के बाद वाहन चालक, वाहन लेकर मौके से भाग निकला। जयराम चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। मौत से पिता रामरक्षा यादव, पत्नी व तीनों बेटियों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि साफ नहीं हो पा रहा कि हादसा चारपहिया वाहन से हुआ है या किसी और वाहन से। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें