फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रतापपुर बाजार में घुसा ट्रक डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम

Wed, 14 Jan 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। मंगलवार को श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बाजार में एक ट्रक घुस गया। सड़क पर दोनों ओर बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहन, ठेले और अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन

बेतरतीब खड़े वाहनों और अतिक्रमण के चलते प्रतापपुर बाजार में आए दिन जाम लग जाता है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को बाजार में सड़क पर दोनों तरफ बेतरतीब दोपहिया वाहन और ठेले लगे थे।
इससे जाम लग गया था। इसी बीच एक ट्रक घुस गया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम में फंसे बाइक सवार, पैदल यात्री और खरीदारी करने आए लोग परेशान हो। कई लोग अपने वाहनों को धक्का देकर निकालने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतापपुर बाजार में यह समस्या रोज की बन चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
व्यापारियों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगे, अतिक्रमण हटाया जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि आम लोगों को इस तरह की परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन

इस संबंध में श्रीरामपुर एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बाजार में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें