रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव में मांग कर ले गए बाइक को वापस मांगने पर युवक की पिटाई कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
लुअठही निवासी आनंद कुमार ने कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया कि छह माह पहले गांव निवासी एक शख्स बाइक मांग कर ले गया। कुछ दिन बाद जब उसने बाइक वापस नहीं की तो बाइक के लिए फोन किया गया, मगर बाइक मांग कर ले गए शख्स और उसके घर वालों ने फोन नही उठाया। इसके बाद बाइक मांगने उसके घर चला गया। इस दौरान आरोपी ने बाइक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त होने की बात कहकर बनवाने के लिए भेज देने की बात कही। 12 मार्च को दोबारा बाइक मांगने पर वह बाइक बंधक रखने का आरोप लगा कर मारपीट करने लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी जयप्रकाश निषाद उर्फ बड्डे, अनिल निषाद, गुलाब निषाद पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।