फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में जलने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के सकारापार खुर्द गांव का मामला
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सकरापार खुर्द गांव में रविवार की देर शाम संदिग्ध हाल में जलने से युवती की मौत हो गई। वह घर में अकेली रहती थी। पिता, उसकी सौतेली मां के साथ सलेमपुर में सिलाई का काम करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। मृतका के मामा बघौचघाट क्षेत्र के रामपुर महुआबारी निवासी लालबहादुर ने हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सकरापार खुर्द गांव के दुधही टोला निवासी श्रीनिवास की पहली पत्नी सावित्री की दस वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। सावित्री की मौत के बाद उन्होंने गायत्री से दूसरी शादी की। पहली पत्नी से उन्हें बेटी काजल (20) है। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह अकेली रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। बताते हैं कि रविवार की शाम करीब पौने सात बजे अचानक घर में आग लग गई। तेज धुंआ उठता देख लोग अंदर पहुंचे तो काजल जल रही थी। जैसे-तैसे आग बुझाई गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर रामपुर कारखाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें