फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
रोते बिलखते केदार के परिवार के लोग - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आने से दुकानदार की मौत
विज्ञापन

सलेमपुर-लार मार्ग पर माधोपुर गांव के सामने हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लार। दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार की शुक्रवार की रात तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सलेमपुर-लार पर माधोपुर गांव के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के केदार चौरसिया (55) लार नगर के बस स्टैंड पर साइकिल की दुकान चलाते थे। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर के लिए निकले। माधोपुर गांव के समीप लार से सलेमपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अंधेरा होने से काफी देर तक सड़क के किनारे ही पड़े रहे। सिर से काफी खून बह रहा था। सड़क से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक के पांच बेटे हैं। मौत की सूचना के बाद से पत्नी बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें