फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर भाग रहे एक बदमाश को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का अपहरण कर भाग रहे एक बदमाश को पकड़ा
विज्ञापन

भाटपार/देवरिया। भाटपार इलाके से युवक का अपहरण कर भाग रहे लग्जरी वाहन सवार को लार पुलिस ने रावतपार पांडेय गांव में दबोच लिया। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर दो बदमाश भाग निकले। घटना का कारण पूर्व में हुआ विवाद बताया जा रहा है। देर रात पुलिस ने युवक को घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के रुस्तम बहियारी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक उमेश प्रसाद का गांव के ही बोलेरो सवार तीन युवकों ने रात करीब 9 बजे अपहरण कर लिया। घर वालों की सूचना पर पुलिस ने भेड़ापाकड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख अपहर्ताओं ने युवक को चलती गाड़ी से बाहर धकेल दिया। लार की ओर भाग रहे बदमाशों के बारे में भाटपाररानी पुलिस ने वॉयरलेस पर संदेश भेजा। रामजानकी मार्ग पर लार पुलिस ने घेरेबंदी की, पर बदमाश तेज रफ्तार में निकल गए। पीछा करती पुलिस लार रोड पहुंची तो मुख्य सड़क छोड़कर बदमाश रावतपार पांडेय गांव में घुस गए, लेकिन आगे रास्ता न होने से वे घिर गए। गांव वालों की मदद से पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। लार एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि गांव में प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। इसी को लेकर युवक का अपहरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें