फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफिया के कब्जे से योगी जी ने मुक्त कराई दो हजार करोड़ की जमीन : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भू-माफिया के कब्जे से योगी जी ने मुक्त कराई दो हजार करोड़ की जमीन : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री
विज्ञापन

देवरिया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि तीन चरणों के मतदान में प्रदेश में सपा-बसपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। 300 से ज्यादा सीटों के साथ यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। गरीबों की दो हजार करोड़ की जो जमीन भू-माफिया ने कब्जाई थी, उसे मुख्यमंत्री योगी ने मुक्त कराने का काम किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र के भटौली खुर्द और मुंडेरा में भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी के पक्ष में जन चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी ने पूरे यूपी को माफिया से मुक्त किया है। जो इक्का-दुक्का बच गए हैं, उसको भी साफ करने का काम अगले पांच साल में होने वाला है। गुंडा-माफिया को जेल में रखना है तो यूपी में फिर से भाजपा सरकार जरूरी है। जातिवाद, परिवारवाद के आधार पर चलने वाली सपा-बसपा-कांग्रेस उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकतीं। इनके शासन में घोटालों के गड्ढे, परिवारवाद का स्पीड ब्रेकर, माफिया की टोल वसूली रही। इन्होंने गरीबों, पिछड़ों और महिलाओं के लिए नो-एंट्री कर दी थी। योगी ने पूरे प्रदेश को सुरक्षित करने का काम किया है। सांसद दरभंगा गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कई साल तक देश पर राज किया। उन्होंने जगजीवन रामजी और बाबा साहब आंबेडकर का अपमान करने के अलावा कुछ नहीं किया। इतने साल हो गए, बाबा साहब आंबेडकर जी को भारत रत्न नहीं मिला था, जब कांग्रेस पार्टी गई, तब भाजपा की सरकार में बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम हुआ। इस दौरान बृजेश गुप्ता, कृष्णानाथ राय, सजल झा, दिनेश पांडेय दिग्गी बाबा, आदित्य सिंह, विजय सैनी, अरविंद चौहान, विपिन यादव, अमरेश राजभर, कमलेश मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें