फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से धूल फांक रही टीबी विभाग का एक्स-रे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह से धूल फांक रही टीबी विभाग का एक्स-रे मशीन
विज्ञापन

देवरिया। बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय के क्षय रोग विभाग के लिए मिली एक्स-रे मशीन पांच माह से धूल फांक रही है। अब तक मशीन को लगाने के लिए जगह नहीं मिली है, जो कमरा मिला है, वह खाली नहीं हो सका है। ऐसे में टीबी के रोगियों को एक्स-रे के लिए दिक्कत हो रही है। उन्हें घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। हालांकि विभाग जल्द लगाने की बात कह रहा है।
जिला चिकित्सालय के क्षय रोग विभाग में विभिन्न क्षेत्रों से लोग इलाज कराने आते हैं। यहां बलगम की जांच के लिए मशीन उपलब्ध है, जबकि एक्स-रे की अलग से व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों को दिक्कत होती है। इसे देखते हुए विभाग को एक डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई गई है। एक्स-रे के लिए विभाग के पास रेडियोलाजिस्ट भी है। उम्मीद जगी कि अब एक्स-रे के लिए परेशानी नहीं होगी और जल्द रिपोर्ट मिल जाएगी, जिससे समय की बचत होगी। साथ ही भलुअनी, रामलक्षन, रामपुर कारखाना, तरकुलवा के साथ ही जिस पीएचसी में एक्स-रे की सुविधा नहीं है, वहां के टीबी मरीजों को भी काफी सहूलियत होगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

मशीन आए तकरीबन पांच माह गुजर गया, लेकिन अब तक न उसकी पैकिंग खुली हैे और न ही कमरे की व्यवस्था हो सकी है। ऐसे मरीजों को अस्पताल परिसर में स्थापित एक्स-रे कक्ष में कतार में खड़े रहकर घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग विभाग के लिए अलग से डिजिटल एक्स-रे मशीन मिली है। मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। एक कक्ष आवंटित हुआ है, उसमें कुछ सामान है। शीघ्र खाली कराकर उसमें एक्स-रे मशीन स्थापित करा दी जाएगी।
डॉ. बी झा, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें