फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पहलवानों ने दिखाया दमखम

Fri, 28 Mar 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित जिला स्तरीय बालक वर्ग की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कुल 65 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न भार वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को खेल विभाग उनके बैक खाते में निर्धारित पुरस्कार राशि भेजेगा।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हाॅल में जिला स्तरीय बालक कुश्ती प्रतियोगिता खेलो इंडिया के प्रशिक्षक रामजनम यादव व राम कुमार यादव व रामभवन कुशवाहा की देखरेख में दस भार वर्ग में संपन्न हुआ। खिलाड़ियों ने भी प्रतिद्वंदी पहलवान को चित्त करने में कोई कोर कसर न छोड़ी।
विज्ञापन

57 किलो भार वर्ग में सोनू पटेल पहले, आदित्य गुप्ता दूसरे व सिताशु यादव व नितेश कुमार गौड तीसरे स्थान पर रहे। 61 किलो भार वर्ग में सन्नी भारद्वाज प्रथम, हिमाशु मणि द्वितीय व बृजेश चौहान व कृष्णा यादव तीसरे, 65 किलो भार वर्ग में आकाश गिरी पहले, शहजाद अली दूसरे, राहुल पाल व मुकेश प्रजापति तीसरे, 70 किलो भार वर्ग में अनिकेत पहले, स्वर्ण राज सिंह दूसरे, अर्जुन गिरी व चमन यादव तीसरे स्थान पर रहे। 74 किलो भार वर्ग में नवीन पटेल प्रथम, निर्भय सिंह द्वितीय व आदर्श मिश्रा व कृष यादव तृतीय रहे।
79 किलो भार वर्ग में अभिषेक यादव पहले, मुन्ना गौड़ दूसरे, आकाश यादव व शैलेंद्र यादव तीसरे, 86 किलो भार वर्ग में धीरज सोनकर पहले, पिंटू चौहान दूसरे, अतुल मिश्रा व आदित्य यादव तीसरे, 92 किलो भार वर्ग में
विज्ञापन

विराज सिंह पहले, आयुष पांडेय दूसरे, अमरनाथ पटवा व अभिनव तीसरे स्थान पर आए। 97 किलो भार वर्ग में शुभम शाही पहले, महावीर यादव दूसरे व विशाल गिरी, अभिषेक पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। 125 किलो भार वर्ग में आदित्य सिंह प्रथम, अजीत यादव द्वितीय, नीरज यादव व सुनील कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
इसके पूर्व क्रीडाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें