फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहारदीवारी तोड़ी, विरोध पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चहारदीवारी तोड़ी, विरोध पर महिला को पीटा
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के वार्ड संख्या 13 सलाहाबाद में एक महिला अपनी जमीन में चहारदीवारी बनवा रही थी। आरोप है कि शनिवार की रात कुछ लोगों ने उसे तोड़ दिया। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के सलाहाबाद वार्ड संख्या 13 में शनिवार को लीलावती देवी मकान के सामने अपनी भूमि की चहारदीवारी कराईं। आरोप है कि बगल के कुछ लोगों ने रात में बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया। लीलावती देवी ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आया आकाश चौहान भी घायल हो गया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें