फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
भूमि पूजन करते सांसद कलराज मिश्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कलराज मिश्र ने रविवार को भूमि पूजन किया। कागजी प्रक्रिया पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान कायाकल्प योजना में विशेष योगदान देने वाले 46 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि करीब 250 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। शासन स्तर पर कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो मार्च के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बिजली की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेज निर्माण से लोगों को सहूलियत मिलेगी। विधायक कमलेश शुक्ला ने कहा कि देवरिया के लोग लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहे थे, जो भाजपा सरकार में पूरा हुआ। कायाकल्प योजना में सहयोग करने वाले सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. छोटेलाल, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. माला सिन्हा, डॉ. एसएस द्विवेदी, डॉ. रोहित सिंह, अविनाश सिंह, उमेश मिश्रा, राधेश्याम राय, कमलेश सिंह, शिव प्रसाद, डॉ. मुकुल द्विवेदी, बाबू राय, गायत्री चौहान आदि को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान डीएम अमित किशोर, जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, विधायक जन्मेजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विजय कुमार दुबे, भूपेंद्र सिंह, अंबिकेश पांडेय, अजय शाही, रामदास मिश्रा, दुर्गेश पांडेय, हेमंत मिश्र, शशि मिश्रा, जितेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें