फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टेंट लगा रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

Wed, 24 Jun 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। मांगलिक कार्यक्रम में टेंट लगाने गए एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा बुधवार की सुबह सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरवा गांव में हुआ। मृतक की पहचान भटनी थाना क्षेत्र के जिगिना मिश्र गांव निवासी विशाल प्रसाद (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिगिना मिश्र गांव निवासी विशाल प्रसाद बरसाथ चौराहा स्थित एक टेंट हाउस में कार्यरत थे। बढ़पुरवा गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम के लिए मंगलवार की रात टेंट लगाने का कार्य चल रहा था। अन्य मजदूरों के साथ विशाल भी काम में जुटे थे।
इस दौरान विशाल ने लाइट चालू करने का प्रयास किया तो करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें