भाटपार रानी। बिजली उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के दौरान सोमवार को एक मजदूर दोपहर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। काम कर रहे अन्य मजदूर तत्काल उसे पीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
उपकेंद्र भाटपार रानी में ठेकेदार द्वारा मजदूरों से बाहर की तरफ काम कराया जा रहा है। इसी बीच गोरखपुर निवासी मजदूर धीरज कुमार (27) अचानक करंट की चपेट में आ गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है।