फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मनोयोग से जुटें

Fri, 17 Jan 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों की एएनएन, स्टाफ नर्स की बैठक बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में हुई। इसमें कार्यों की समीक्षा की गई और लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया। अरबन के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी यादव ने कहा कि एएनएम व स्टाफ नर्स अपने कार्यों को मनोयोग से करें। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

कहा कि टीकाकरण से कोई वंचित न रहे। बच्चों व गर्भवती काे सभी टीका समय से लगाएं जाएं। परिवार कल्याण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किए जाएं। नसबंदी के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में कार्य करें। लोगों को जागरूक कर नसबंदी कराएं। कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से आभा आईडी बनाए जाएं। तीस वर्ष से ऊपर के लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग किए जाएं। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एलबी चौधरी, पीएचसी रामनाथ देवरिया के चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत युवराज, चकियवा के डॉ. सुधाकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें