फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खतौनी में गड़बड़ी, किसानों की मुसीबत

Fri, 17 Jan 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अलावा अन्य योजनाओं के लाभ को लेकर कृषि और राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है। खतौनी और आधार में विसंगतियां किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। जबकि बंदोबस्त में शामिल गांवों के किसानों की खतौनी शो नहीं करने के कारण योजनाओं के लाभ से वंचित होने की कवायद किया जा रहा है। समस्याओं को लेकर किसान हलकान हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में नगर और गांव स्तर पर कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है। जबकि जनसेवा केंद्रों को भी अधिकृत किया गया है। लोगों के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री में सर्वर कमजोर होने, खतौनी और आधार में त्रुटि होने से अड़चनें आ रही हैं। यहां तक कि खतौनी में नाम आर्डर में होने पर भी फार्मर रजिस्ट्री संभव नहीं हो पा रहा है। जिसमें सुधार के लिए लोगों को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि खतौनी में सुधार के लिए तहसील परिसर स्थित कार्यालय में किसानों की भीड़ जुट रही है।
लोगों का कहना है कि खतौनी में सुधार के लिए अधिकारियों और कार्यालयों का चक्कर लगाना मजबूरी हो गया है। एसडीएम अंगद यादव ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराया जा रहा है। किसानो की सहूलियत के लिए विसंगतियों को जल्द से जल्द दूर करा लिए जाने का प्रयास किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें