फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अतिक्रमण हटाने गई टीम का महिलाओं ने किया विरोध

Fri, 28 Mar 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। बृहस्पतिवार को मनिहरपुर गांव में अतिक्रमण हटाने गई टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं के विरोध के बाद राजस्व टीम को पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में बल पूर्वक अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार ने प्रधान को अतिक्रमणकारियों पर केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। मनिहरपुर गांव में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार शिवेन्द्र कौडिल्य के साथ राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। गांव के नवीन परती पर बने रास्ते पर ईंट रखकर अतिक्रमण कराने की शिकायत की गई थी। अतिक्रमण हटाने के दाैरान महिलाएं विरोध करने लगी।
महिलाओं ने उग्र तेवर देख आधे घंटे तक प्रशासन शांत रहा। थाने से पुलिस फोर्स बुलाकर अतिक्रमण हटाना शुरू किया। पुलिस ने मौके से जबरन विरोध कर रहे लोगों को हटाया। विरोध कर रहे लोगों के अनुसार प्रशासन बिना नोटिस और पैमाइश के अतिक्रमण हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि नवीन परती पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। जिसे पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने हटवा दिया। ग्राम प्रधान को अतिक्रमण हटाने का विरोध करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर देने के निर्देश दिए गए हंै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें