फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: काली मंदिर का मुंह उत्तर दिशा की ओर करने से महिलाएं नाराज, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में काली मंदिर का उत्तर तरफ रुख करने से नाराज महिलाओं ने शनिवार को तहसील पहुंची।
विज्ञापन

जहां प्रदर्शन करते हुए मंदिर का रुख पूरब दिशा में करने की मांग करते हुए बचत भूमि पांच कट्ठा काली मंदिर के पक्ष में कराने की मांग की। थाना दिवस होने के चलते तहसील में कोई अधिकारी नहीं मिले। इससे महिलाएं निराश होकर वापस घर लौट गई।
विज्ञापन

मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 बाबू बहोरन सिंह टोला के काली मंदिर गांव के बाहर सड़क किनारे था। लेकिन मझौली राज-भाटपार रानी मार्ग चौड़ीकरण होने के चलते सड़क के बीच में पड़ गया। जिसके चलते एनएचआई ने उसे दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए नगर पंचायत से भूमि की मांग की। तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है। नगर पंचायत और एनएचआई के अधिकारियों से वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें