फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठ विवाद : महंत ने गेट पर जड़ दिया ताला

Sun, 15 Feb 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंची तहसीलदार। 
विज्ञापन
चनुकी। लार कस्बा स्थित स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार का विवाद गहराता जा रहा है। मठ के महंत अभयानंद गिरी मठ के मुख्य गेट का ताला बंद कर कहीं चले गए हैं। कुछ दिन पूर्व निवर्तमान महंत भगवान गिरी एक ऑडियो जारी कर कहा कि अब मैं स्वस्थ हो गया हूं। इसी बीच निर्माणी अखाड़ा द्वारा वर्तमान महंत को निष्कासित कर रविंद्र गिरी को महंत पद पर आसीन करने का पत्र डीएम को दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार अलका सिंह और लार थानाध्यक्ष मठ का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग प्रशासन से गेट का ताला खुलवाने की मांग करने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्ष में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला बढ़ता देख तहसीलदार ने दोनों पक्ष को थाना बुलाकर मामले के बारे में बारीकी से जानकारी ली। स्वामित्व को लेकर एक दूसरे पर लग रहे आरोप-प्रत्यारोप को देखते हुए दोनों पक्ष को कागजात के साथ एक सप्ताह के अंदर तहसील पहुंचे को कहा। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
जानकारी के मुताबिक लार मठ पर लंबे समय से भगवान गिरी महंत थे। महंत भगवान गिरी ने कुछ माह पहले अभयानंद गिरी को मठ का महंत बना दिया। इस बीच कुछ दिन पूर्व महंत भगवान गिरी ने एक ऑडियो जारी कर कहा कि अब मैं स्वस्थ हो चुका हूं। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। ऑडियो जारी होने के बाद से ही महंत की गद्दी को लेकर विवाद उत्पन्न होने लगा। कुछ लोग वर्तमान महंत अभयानंद गिरी को हटाने और किसी दूसरे महंत को बनाने में लग गए। इधर वर्तमान महंत अभयानंद गिरी बात पर अड़े रहे कि महंत हम है और रहेंगे। इधर, निर्वाणी अखाड़ा प्रयागराज का पत्र लेकर रविंद्र गिरी और रसड़ा में महंत राम गिरी बुधवार को डीएम के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिस पर डीएम ने एसडीएम को मौके का निरीक्षण करने को कहा था। इस पर एसडीएम ने शनिवार को तहसीलदार अलका सिंह को मौके पर भेज दिया। इधर, रविंद्र गिरी व राम गिरी भी मौके पर पहुंच गए और तहसीलदार से गेट खुलवाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें