फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला सशक्तीकरण बाबा साहब के संविधान की देन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर के बीआरडी इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को आंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सलेमपुर के पूर्व विधायक काली प्रसाद ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की देन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की ओर से निर्मित संविधान की है। बाबा साहब ने समाज के दबे-कुचले शोषितों -वंचितों और गरीबों को उनके हक दिलाने का काम संविधान के माध्यम से किया है। इससे उन्हें समाज की मुख्य धारा में जुड़ने से काफी मदद मिल रही है। नोडल अधिकारी चंद्रचूड़ तिवारी ने बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. भानु प्रताप सिंह, विमलेश तिवारी, राजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें