फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धरती मां की तरह सहनशील और शक्तिशाली है नारी

Sun, 08 Mar 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक परिचर्चा में शामिल महिलाएं, संवाद
विज्ञापन
देवरिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार की देर शाम शहर के गोरखपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें कार्यस्थल पर कामकाजी महिलाओं के लिए चुनौतियां विषय पर चर्चा हुई। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रबुद्ध महिलाओं ने इस विषय पर राय रखी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही, प्रियंका वर्मा, अंजू केजरीवाल और संयोजक हिमांशु कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नारी की शक्ति धरती मां की तरह है, जो सबको धारण करने का धैर्य रखती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए संवैधानिक अधिकार और कार्यस्थल सुरक्षा के लिए कड़े कानून मौजूद हैं, लेकिन जब तक समाज की पुरुष प्रधान सोच में बुनियादी बदलाव नहीं आएगा, तब तक चुनौतियां बनी रहेंगी। हिमांशु कुमार सिंह ने कहा कि आज सबसे बड़ी चुनौती लैंगिक भेदभाव है। गरिमा पाण्डेय ने कहा कि पुरुषों के वर्चस्व वाले समाज में महिलाओं को अक्सर कमतर आंका जाता है, जबकि आज की नारी हर कठिन कार्य को कुशलता से करने में सक्षम है। वन स्टॉप सेंटर की मीनू जायसवाल ने घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों के पीछे पुरुष दंभ को मुख्य कारण बताया। महिला थाने की सब इंस्पेक्टर निशा कुमारी ने गुड टच-बैड टच का अंतर समझाते हुए सुरक्षा के गुर बताए। जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सावित्री राय ने कहा कि महिला घर की वह धुरी है जो समाज को बना और बिगाड़ सकती है। इस अवसर पर प्रियंका वर्मा, अंजनी द्विवेदी, रजनी त्रिपाठी, अनुपम पाण्डेय, अंजली श्रीवास्तव, चांदनी कौर, माया सिंह, सीमा जायसवाल, अर्शिया रहमान, सुमन मालवीय, वर्षा सिंह, आभा श्रीवास्तव, हर्षिता पटेल, गीतांजलि सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें