फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर में जाम और अपराध पर लगाम के लिए सीसीटीवी व एलईडी स्क्रीन लगाने की तैयारी

Sun, 08 Mar 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर में बढ़ती यातायात समस्या, जाम और चोरी की घटनाओं को देखते हुए रविवार को कोतवाली सलेमपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव और कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र के बीच बैठक हुई। बैठक में नगर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे, एलईडी स्क्रीन और माइक लगाने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि नगर में सीसीटीवी कैमरे लगने से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान आसानी से की जा सकेगी। इसके साथ ही जाम की समस्या को कम करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने सोहनाग मोड़ पर बड़ी स्क्रीन वाली एलईडी लगाने के साथ नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सोहनाग मोड़ पर लगाए जाने वाले एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं बाजार और प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगने से दुकानों की सुरक्षा बढ़ेगी और चोरी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि बैठक में हुए निर्णयों का नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर जल्द ही जनहित में अमल में लाया जाएगा, ताकि नगरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिले और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें