फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपने बेटे को लेकर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के यहां झाड़ फूंक कराने गया था। आरोप है कि बच्चे को पूरी तरह ठीक करने का झांसा देकर आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ संबंध बनाया। बाद में पीड़िता के पति ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व्यासमुनि को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

एसओ दिनेश मौर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें