देवरिया। महंथ त्रिवेणी पर्वत इंटर काॅलेज विशुनपुरा बाजार के निलंबित प्रधानाचार्य डॉ. शशि शेखर मिश्र पर विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बघौचघाट थाने में धोखाधाड़ी समेत कई गंभीर आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह प्राथमिकी संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर लिखाई गई है।
शिकायतकर्ता प्रबंधक ओमप्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि 20 अप्रैल 2022 को आयोग की तरफ से चयनित डॉ. शशि शेखर मिश्र ने विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पहले वह उत्तराखंड में राजकीय विद्यालय में तैनात थे।
इन पर गंभीर आरोप हैं, जिनकी शिकायत संयुक्त शिक्षा निदेशक से की गई थी। इन पर लगे आरोपों की दो सदस्यीय समिति ने जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।